Ballia: पुलिस ने पांच नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

"जिले की आपराधिक व घटनात्मक घटनाएं"

Update: 2025-02-25 10:58 GMT

बलिया: बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शेर गांव स्थित मुख्य मार्ग पर वाहन क्षतिग्रस्त करने और मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंचफेड़वा निवासी सुनील यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी की रात वह अपने चचेरे भाई राजप्रताप यादव व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निजी कार से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। शेर (बड़की सेरिया) गांव से गुजरते समय एक शादी समारोह के दौरान बराती सचितानंद सिंह समेत पांच लोग और 15-20 अन्य लोग सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे। जब उन्होंने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया, तो वे नाराज हो गए और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से सुनील यादव और उनके भाई पर हमला कर दिया।

Tags:    

Similar News