बलिया: नरही थाना पुलिस ने सोमवार को शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव लक्ष्मणपुर बाजार-पिपरा कला रोड के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने जयशंकर सिंह (निवासी बरुना, थाना औद्योगिक क्षेत्र, बक्सर, बिहार) को पकड़ा।
तलाशी में उसके पास से दो पेटी एटपीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।