Ballia: सड़क दुर्घटना में पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत

"उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई"

Update: 2025-04-04 04:31 GMT

बलिया: इब्राहिमपट्टी नहर मार्ग पर भिंड गांव के पास हुए सड़क हादसे में पूर्व सैनिक प्रदीप मिश्रा (55) की मौत हो गई।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के प्रेमरजा निवासी प्रदीप मिश्रा बुधवार की देर शाम इब्राहिमपट्टी बाजार से घर लौट रहे थे। भिंड स्कूल की पुलिया से आगे एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम: गंभीर रूप से घायल प्रदीप मिश्रा को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा परिवार और इलाके के लोगों के लिए गहरी पीड़ा का कारण बन गया है।

Tags:    

Similar News