Bahraich: हाथी ने मचाया आतंक, नेपाली महिला को उतरा मौत के घाट

Update: 2026-01-02 06:44 GMT
Bahraich बहराइच : बहराइच जनपद के भारत नेपाल सीमा के समीप मौजूद नाले के पास जंगली हाथी ने एक नेपाली महिला को पटक पटक कर मार दिया बताया जा रहा है महिला किसी काम से इस क्षेत्र में आई थी तभी अचानक उस पर हाथी ने हमला कर दिया था घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नेपाली पुलिस और नेपाल की वन विभाग की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल में मैला नाले के पास एक महिला को जँगली हाथी ने पटक पटक कर मार डाला.नेपाल में जँगली हाथियों पर काम कर रहे व वन्य जीवों के जानकार गुरुंग के अनुसार शाम दस नम्बर करमोहनी राजापुर नेपाल निवासी बालिका सेन उम्र लगभग 47 वर्ष को भारत सीमा सटे नेपाल क्षेत्र में मैला नाले के पास जँगली हाथी ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया.नेपाल की वन विभाग ने शव को बरामद किया है. घटना के बाद सीमा से सटे भारत व नेपाल क्षेत्र में दहशत बढ़ गयी है.हाथी के हमले को देखते हुए भारत में भी वन विभाग के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है.
Tags:    

Similar News