Bahraich:लापता युवक का शव नहर में मिला,परिजनों में कोहराम

Update: 2025-08-30 01:22 GMT
Bahraich बहराइच: श्रावस्ती जिले के नानपारा क्षेत्र के भवनियापुर रामगढ़ी से लापता हुए युवक का शव सोनवा क्षेत्र में सरयू नहर की मुख्य शाखा में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के भवनियापुर रामगढ़ी ग्राम पंचायत निवासी दिलीप (22) शाम को घर से निकला और वापस घर नहीं लौटा। परिजन पूरी रात दिलीप को गांव के आसपास और रिश्तेदारों के घर तलाशते रहे।
दिलीप के न मिलने पर भाई अमित ने सुबह कोतवाली नानपारा में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसी दौरान दोपहर में दिलीप का शव श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के डिकौली गांव के पास सरयू नहर की मुख्य शाखा में तैरता हुआ मिला। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और युवक के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि दिलीप के भाई अमित कुमार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Tags:    

Similar News