Azamgarh: पुलिस ने किशोरी से छेडखानी कर पीटने वाले 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया

दोनों आरोपी को जेल भेजा

Update: 2024-08-07 11:30 GMT

आजमगढ़: अहरौला थाने की पुलिस ने किशोरी से छेडखानी कर मारने पीटने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा व अपनी लड़की के साथ थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि वादी की लड़की जानवरो के लिये चारा काटने खेत में गयी थी कि विपक्षियों 1.जुल्मी पुत्र लालजीत नि0 महुवारा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, 2. जुल्मी के मौसी का लड़का नाम पता अज्ञात ने वादी की लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारना पीटना व गाली गलौज देते हुए दबा दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 353/2024 धारा 115(2)/352/351(2)/110/74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम 1. जुल्मी पुत्र लालजीत नि0 महुवारा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, 2. जुल्मी के मौसी का लड़का नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना व.उ.नि. कुलदीप कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।

बुधवार को व0उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1. जुल्मी उर्फ शत्रुधन पुत्र लालजीत निवासी महुवारा शमशाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष, 2. प्रकाश में आये अभियुक्त रविकान्त पुत्र स्व0 मुन्नीलाल निवासी लेढ़िया थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 18 वर्ष को शमसाबाद अण्डर पास से समय करीब 11:35 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Tags:    

Similar News

-->