Azamgarh:अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Update: 2025-10-20 04:02 GMT
Azamgarh आजमगढ़: आजमगढ़ में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों का सपना उस समय टूट गया जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 20 वर्षीय इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 वर्षीय दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। vजानकारी के अनुसार, रेवाचक गांव निवासी इरशाद और दिवाकर पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी के सिलसिले में सुबह रोज की तरह सिसवारा-मार्टिनगंज मार्ग पर दौड़ने गए थे। बरदह थाना क्षेत्र के गोठाव गांव के पास बौद्ध बिहार मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दिवाकर को तुरंत नंदाव बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इरशाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, लेकिन उसका शव काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। शाम को जब स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी, तो सीओ भूपेश पांडे और थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को बाहर निकाला।
इरशाद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। उसकी माँ यास्मीन बानो और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News