ASP सुधाकर की हार्ट अटैक से मौत हुई

Update: 2023-07-22 13:31 GMT

लखनऊ। जौनपुर में एसपी कार्यरत सुधाकर यादव (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पूर्व DGP जगमोहन यादव के छोटे भाई थे। फतेहपुर जिले में पीएसी में बतौर एडिशनल एसपी कार्यरत थे। सुधाकर यादव 4 दिन की छुट्टी लेकर अपने बड़े भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव के घर तरहठी गांव (जौनपुर) मिलने के लिए आए थे। जहा शुक्रवार शाम को उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। और फिर वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। शनिवार सुबह 9 बजे तक वह अपने कमरे से नहीं निकले।

परिजन उन्हें उठाने गए तो वे नही उठे उन्हें हिलाकर देखा। लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात को उन्हें हार्टअटैक हुआ और बिस्तर पर ही उनकी मौत हो गई। सुधाकर यादव नोएडा, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, मुरादाबाद में तैनात रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News