Amethi: कोहरे के कारण वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Update: 2025-01-19 05:43 GMT
Amethi अमेठी: अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे कमरौली रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हुआ जब एक मालवाहक वाहन ने पीछे से गेट बंद होने के कारण वहां खड़ी एक कार को टक्कर मार दी और एक के बाद एक कुल पांच वाहन आपस में टकरा गए।
कमरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में मालवाहक वाहन के चालक जायस निवासी रोहित पांडेय (30) की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि हादसा संभवत: घने कोहरे के कारण हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
Tags:    

Similar News