Aligarh: महिला चिकित्सक के बंद मकान से चोरी , रिपोर्ट दर्ज

Update: 2025-03-14 12:29 GMT
Aligarh अलीगढ़ : थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी में 12 मार्च रात चोर एक महिला चिकित्सक के बंद मकान से चोरी कर ले गए। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. सरोज जैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके मकान पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। 10 मार्च को वह रिश्तेदारी में गईं थी। तभी चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे से कैमरे की डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन जैन और यश जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News