Agra आगरा। यूपी के आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यमुना नदी में स्नान करते समय 6 किशोरियां डूब गईं। जिनमें से 5 की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से यमुना नदी से शव निकाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है और परिजन बेसुध हैं।
Tags: