उत्तराखंड
Haldwani: शादी में शामिल होने से रोका गया तो महिला ने खाया जहर
Tara Tandi
3 Jun 2025 2:33 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : घर में मामूली कहासुनी के बाद एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुखानी थाना क्षेत्र के बेल बसानी में रहने वाली मीना (35) यहां परिवार के साथ रहती है। 14 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और 9 साल का एक बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को परिवार में एक शादी का निमंत्रण आया था। मीना भी इस शादी में जाना चाहती थी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने इस पर एतराज जताया। जिसके बाद घर में कहासुनी हुई और इससे नाराज होकर मीना अपने कमरे में चली गई और जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई।
जिसके बाद उसे आनन-फानन में परिजन डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया प्राथमिक जांच में पारिवार विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत के कारणों की असल वजह जानने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है।
TagsHaldwani शादी शामिल रोकामहिला खाया जहरHaldwani marriage stoppedwoman consumed poisonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





