सावन कांवड़ यात्रा के चलते शाम 4 बजे से बंद रहेगा आगरा-दिल्ली हाइवे, रूट डायवर्ट लागू

सावन मास के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला का आयोजन होगा। रविवार शाम चार बजे से शिव परिक्रमा शुरू होगी।

Update: 2022-07-24 01:19 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन मास के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला का आयोजन होगा। रविवार शाम चार बजे से शिव परिक्रमा शुरू होगी। इसके मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एनएच-19 पर कुबेरपुर से दक्षिणी बाईपास के बीच भारी वाहन नहीं चलेंगे। अलीगढ़ हाईवे पर भी यातायात में बदलाव रहेगा। शहर के अंदर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। परिक्रमा के दौरान डंडे प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस प्रशासन से शिव भक्तों से आग्रह किया है कि वे डंडे लेकर नहीं आएं।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम पर पुलिस तैनात रहेगी। सीसीटीवी से परिक्रमा मार्ग पर नजर रखेगी। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। आज शाम चार बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। सोमवार को कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा। रात को नो एंट्री नहीं खुलेगी।
ये रहेगी यातायात व्यवस्था
-दिल्ली से आने वाले वाहनों को टाउनशिप से एक्सप्रेसवे पर करेंगे डायवर्ट
-अलीगढ़-हाथरस से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर जाएंगे
-कानपुर-फिरोजाबाद से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से निकाले जाएंगे
-ग्वालियर से आने वाले वाहन इनर रिंगरोड, यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे
-मथुरा से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन दक्षिणी बाईपास से इनर रिंग रोड आएंगे
-फिरोजाबाद से जयपुर-ग्वालियर जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगे
-हाथरस से फिरोजाबाद जाने वाले मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होकर गुजारे जाएंगे
-जयपुर से ग्वालियर व मथुरा जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से जाएंगे
-एनएच-19 से किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
Tags:    

Similar News