Agra Accident: आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सय्यद कट पर मंगलवार रात 10:30 बजे सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर माैत हो गई। हादसे के बाद शव सड़क पर पड़ा रह गया। रात के अंधेरे में एक के बाद एक तेज रफ्तार कई ट्रक महिला के शव को कुचलते हुए निकल गए। इससे शव के चिथड़े हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सड़क से शव लोथड़ों को खुरचकर एक कपड़े में समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। चेहरा और शरीर पूरी तरह से कुचल गया। इहालांकि क्षेत्र में पुलिस टीम को भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे में मरने वाली महिला कौन थीं? यह देर रात तक पता नहीं चला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। आशंका है कि महिला कहीं से आई होगी। जल्दबाजी में हाईवे पार करते समय हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस ने क्षेत्र के कई मोहल्लों में तलाश की है।