आधी रात को 18 वर्षीय युवती लापता चारपाई के आसपास बिखरा मिला खून

Update: 2024-05-22 08:10 GMT
आगरा : मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जमलापुर में मंगलवार की देर रात एक युवती रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। चारपाई और आसपास खून बिखरा हुआ था। घटना के समय पिता खेत पर गए थे। वहीं भाई पास ही कमरे में सो रहा था। देर रात जागने पर जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। स्थानीय पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
 कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जमलापुर निवासी मंगली प्रसाद मंगलवार की शाम को खेत पर चले गए थे। घर पर 18 वर्षीय पुत्री निशा और 14 वर्षीय पुत्र शिवम थे। रात के समय शिवम कमरे में सोने के लिए चला गया। निशा आंगन में चारपाई डाल कर सो रही थी। देर रात करीब 11 बजे जब शिवम पानी पीने के लिए बाहर आया तो देखा कि चारपाई पर बहन नहीं है। चारपाई खून पड़ा हुआ है। वहीं आसपास भी खून बिखरा है। ये नजारा देख शिवम घबरा गया और शोर मचाया।
कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। खोजी कुत्तों ने भी घटनास्थल पर सुरागकशी की। पुलिस रहस्मयी ढंग से लापता हुई युवती की तलाश कर रही है।
Tags:    

Similar News