Telangana: सीमेंट से लदे ट्रक और बस में भीषण टक्कर, 4 की मौत, 17 घायल

Update: 2025-05-21 01:16 GMT
Telangana तेलंगाना: तेलंगाना के विकाराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल, जिले के परिगी पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत सीमेंट से लदे ट्रक और बस के बीच टक्कर देखने को मिली है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। विकाराबाद जिले के पुलिस अधीक्षक के. नारायण रेड्डी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है।
वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल सहायता और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
Tags:    

Similar News