Telangana तेलंगाना: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 2 लड़कियों की कार में बंद होने से मौत हो गई है. मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है. घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है. पुलिस की तरफ से यह जानकारी मिली है. पुलिस का कहना है कि दोपहर में खेलते समय 2 बहनें कार में घुस गईं और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी. काफी देर तक जब लड़कियां नजर नहीं आईं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की|
तलाश करने पर दोनों लड़कियां कार के अंदर बेहोश मिलीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि लड़कियां करीब 40 मिनट तक कार के अंदर बंद रहीं. वहीं लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लड़कियों को कार से बाहर निकाला जाता तो उनकी जान बच सकती थी. बता दें कि लड़कियां दामरगिड्डा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई थींबच्चों के परिजन उनके शवों को लेकर अपने गांव चले गए हैं और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।