Tamil Nadu तमिलनाडु : चेन्नई के पास एनोर समुद्री इलाके में एक ही समय में चार महिलाओं की लाशें किनारे पर मिलने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने महिलाओं की लाशें बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
एनोर समुद्री इलाके से मिली महिलाओं की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक महिलाओं में से तीन की पहचान गुम्मिडिपूंडी की रहने वाली के तौर पर हुई है और एक की पहचान श्रीलंका के रिफ्यूजी कैंप की देवकी सेल्वम के तौर पर हुई है।
शुरुआती जांच में गुम्मिडिपूंडी की कॉलेज स्टूडेंट्स शालिनी, भवानी और गायत्री की पहचान हुई है।