Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : प्रेम विवाह से नाराज दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के साथ मारपीट की और युवती को जबरन अपने साथ ले गए। हमले में बेल्ट, लाठी और रॉड का इस्तेमाल किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाजापुर के पास एक गांव की रहने वाली युवती और उज्जैन के गिरिराज रतन कॉलोनी निवासी शुभम मालवीय पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे। 11 अप्रैल को युवती घर से भाग गई और उज्जैन के बिजासन माता मंदिर में शुभम से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पता चला कि वह शुभम से शादी करके उसके घर में रह रही थी।