Rajendra Marg School में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन

Update: 2024-09-10 13:47 GMT
Bhilwara भीलवाड़ा। शहर के राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. श्यामलाल खटीक ने बताया कि स्थानीय राउमावि राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा में “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस“ पर प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं मानसिक विशेषज्ञ क्रमश डॉ. सुधीर मालू, फिजिशियन, केशव पोरवाल हॉस्पीटल एवं डॉ. मिनी शर्मा, मनोरोग चिकित्सक, महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय भीलवाड़ा द्वारा वार्ताएं दी गई। डॉ. मालू ने शारीरिक स्वास्थ्य विशेषकर किशोरो के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए दुध को
सम्पूर्ण
आहार बताया एवं स्वस्थ मस्तिक हेतु स्वस्थ शरीर की उपयोगिता पर बल दिया। डॉ मिनी शर्मा ने तनाव को परिभाषित करते हुए डी-स्टेªस एवं यू-स्ट्रेस की व्याख्या की एवं अवसाद के लक्षणों का जिक्र करते हुए अवसाद से बचने के तरीके सुझाए। कार्यक्रम का संचालन राजीव पिल्लई, व्याख्याता ने किया।
Tags:    

Similar News