वर्कशॉप्स से मिलेगी महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आत्मविश्वास और प्रेरणा: Neeta Babel

Update: 2025-06-28 17:25 GMT

भीलवाडा।  महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग ने शनिवार को सुखाड़िया नगर स्थित चौधरी डांगी जीतो हाउस में “बटर इट बैटर” केक बुटिक वर्कशॉप का आयोजन किया। यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की दिशा में किया गया। कार्यक्रम का प्रांरभ मंगलकारी नवकार महामंत्र की आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विंग की चेयरपर्सन नीता बाबेल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीतो संगठन महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ऐसे वर्कशॉप्स से महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आत्मविश्वास और प्रेरणा मिलेगी। केक मेकर सुरभि पोखरना ने वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार के केक बेकिंग और सजावट की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने चॉकलेट, मैंगो, स्ट्रॉबेरी, और रसमलाई जैसे फ्लेवर के केक बनाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को घर पर प्रोफेशनल क्वालिटी के केक बनाने और उन्हें व्यवसाय में बदलने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर केक मेकर सुरभि पोखरना का सम्मान उपरणा और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम संयोजिका अंकिता सेठी, सह संयोजिकाएं प्रीति सुराणा और शोभिका खंजाची ने आयोजन की सफलता में सभी के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन के अतिथियों मे जीतो भीलवाड़ा चेप्टर के मुख्य सचिव मनीष शाह, नीतू चोरड़िया, पलक भड़कतिया, किरण चोरड़िया, सुमन लोढ़ा, लाड़ मेहता, मेघना जैन, सुनीता पाटनी, सुनीता गांधी, रेखा चौधरी, कुसुम चौधरी, मधु मेड़तवाल, प्रियंका मेहता, वीणा मोदी, सुनीता पीपाड़ा, हेमलता खेराड़ा, दीपिका काबरा, रितु काबरा, शिवानी चोरड़िया, रीना सिंघवी, नीलू सुरिया, मंजू डांगी, अशिता बाबेल, टीना जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और आयोजन का लाभ उठाया।

Tags:    

Similar News