अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, हादसे में दंपति की मौत, 3 गंभीर घायल

Update: 2023-01-01 16:21 GMT
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हो गए। यह हादसा खातोली थाना क्षेत्र के सहनाली गांव के पास स्टेट हाईवे-70 कोटा इटावा श्योपुर राजमार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं कार में सवार 5 लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची खातोली थाना पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से इटावा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर दो गंभीर घायल ने दम तोड़ दिया जबकि 3 गंभीर घायलों को कोटा रेफर कर दिया है।
खातोली थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर ने बताया कि सभी लोग जिनी मानपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। वे कार से कोटा जा रहे थे। तभी उनकी कार सड़क किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई, जिससे ये हादसा हो गया। दुर्घटना देख खेत में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। लोगों ने पुलिस को जानकारी भी दी। जिसके बाद सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और घायलों को अस्पताल में भेजा है।
मृतकों की पहचान रामसिया मीणा और शिवचरण मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। वहीं राममूर्ति, मंजू और हरि सिंह गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें कोटा रेफर किया गया है। खातोली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Similar News

-->