Tonk: पंवालिया और भांवता के छात्रों की NEET में सफलता से गांव में खुशी की लहर
पंवालिया गांव के हर्ष चौपड़ा ने 720 में से 574 अंक प्राप्त किए।
टोंक: जिले के टोडारायसिंह उपखंड में नीट परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में क्षेत्र के तीन छात्रों ने सफलता हासिल की है। पंवालिया गांव के हर्ष चौपड़ा ने 720 में से 574 अंक प्राप्त किए। हर्ष किसान सूर्य प्रकाश चौपड़ा के पुत्र हैं। उन्हें ऑल इंडिया में 4680वीं रैंक और ओबीसी वर्ग में 1801वीं रैंक मिली है।
पंवालिया के ही रुद्रांश बगडोलिया ने 720 में से 555 अंक हासिल किए। रुद्रांश दिलीप सिंह बगडोलिया के पुत्र हैं। उन्हें ऑल इंडिया में 10172वीं रैंक और ओबीसी में 4277वीं रैंक मिली है।
भांवता गांव के संदीप धाकड़ ने 720 में से 542 अंक प्राप्त किए। संदीप, घनश्याम धाकड़ के पुत्र हैं। उन्हें ऑल इंडिया में 16355वीं रैंक और ओबीसी वर्ग में 7230वीं रैंक मिली है।