Sri Ganganagar: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा ग्राम पंचायत शिविर निरीक्षण
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। अभियान की सम्पूर्ण तैयारी, क्रियान्वयन मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेवारी के लिये उपखण्डवार शिविर निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि 24 जून के शिविर में उपखण्ड पदमपुर के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखण्ड श्रीविजयनगर के लिये प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, उपखण्ड घडसाना एवं अनूपगढ के लिये एडीएम अनूपगढ़, उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये एडीएम सूरतगढ़, उपखण्ड गंगानगर के लिये सचिव नगर विकास न्यास, उपखण्ड श्रीकरणपुर के लिये सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), उपखण्ड सादुलशहर के लिये जिला आबकारी अधिकारी, उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह 25 जून को उपखण्ड श्रीविजयनगर के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखण्ड पदमपुर के लिये प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, उपखण्ड घडसाना एवं अनूपगढ के लिये एडीएम अनूपगढ़, उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये एडीएम सूरतगढ़, उपखण्ड करणपुर के लिये सचिव नगर विकास न्यास, उपखण्ड गंगानगर के लिये सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये जिला आबकारी अधिकारी, उपखण्ड सादुलशहर के लिये उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार 26 जून को उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखण्ड सादुलशहर के लिये प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, उपखण्ड घडसाना एवं अनूपगढ के लिये एडीएम अनूपगढ़, उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये एडीएम सूरतगढ़, उपखण्ड करणपुर के लिये सचिव नगर विकास न्यास, उपखण्ड गंगानगर के लिये सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), उपखण्ड श्रीविजयनगर के लिये जिला आबकारी अधिकारी, उपखण्ड पदमपुर के लिये उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
27 जून को उपखण्ड सादुलशहर के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, उपखण्ड घडसाना एवं अनूपगढ के लिये एडीएम अनूपगढ़, उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये एडीएम सूरतगढ़, उपखण्ड करणपुर के लिये सचिव नगर विकास न्यास, उपखण्ड गंगानगर के लिये सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), उपखण्ड पदमपुर के लिये जिला आबकारी अधिकारी, उपखण्ड श्रीविजयनगर के लिये उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
28 जून को उपखण्ड करणपुर के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखण्ड गंगानगर के लिये प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, उपखण्ड घडसाना एवं अनूपगढ के लिये एडीएम अनूपगढ़, उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये एडीएम सूरतगढ़, उपखण्ड सादुलशहर के लिये सचिव नगर विकास न्यास, उपखण्ड पदमपुर के लिये जिला आबकारी अधिकारी, उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार 29 जून को उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये एडीएम सूरतगढ़ को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। 30 जून को उपखण्ड पदमपुर के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखण्ड विजयनगर के लिये प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, उपखण्ड घडसाना एवं अनूपगढ के लिये एडीएम अनूपगढ़, उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये एडीएम सूरतगढ़, उपखण्ड गंगानगर के लिये सचिव नगर विकास न्यास, उपखण्ड करणपुर के लिये सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), उपखण्ड सादुलशहर के लिये जिला आबकारी अधिकारी, उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।