भारत

मुंबई में भारी बारिश और हाई टाइड की चेतावनी

jantaserishta.com
24 Jun 2025 12:34 PM IST
मुंबई में भारी बारिश और हाई टाइड की चेतावनी
x
मुंबई: मानसून के सक्रिय होने के साथ ही मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में 24 से 28 जून तक लगातार पांच दिनों तक समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने मुंबई के लिए 24 से 26 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। यानि पूरे हफ्ते भारी बारिश की आशंका बनी रहेगी।
23 जून को भारी बारिश से मुंबई के भिवंडी, अलीबाग और सिंधुदुर्ग में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। भिवंडी में मूसलाधार बारिश ने कामवारी नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि कर दी है, जिससे सैकड़ों दुकानों और घरों में पानी घुस गया। तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाके में दुकानदार रात भर सामान निकालते रहे। खाड़ीपार इलाके में नदी का पानी पुल को छू रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
इसके अलावा, अलीबाग तालुका में रविवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 4 बजे गोंडलपाड़ा बुरुमखान इलाके में दो बड़े इमली के पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गए, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। इससे आरसीएफ कंपनी, ताज होटल और स्कूल जाने वाले छात्रों का रास्ता प्रभावित हुआ।
वहीं, सिंधुदुर्ग जिले में रविवार दोपहर से खूब बारिश हो रही है। आईएमडी ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे मानगाव घाटी में वासोली पुल पर पानी के तेज बहाव के कारण एक मोटरसाइकिल सवार युवक बह गया, जबकि दूसरे युवक को बचा लिया गया।
आईएमडी के मुताबिक, मुंबई में 25 जून को बारिश थोड़ी कम हो सकती है। इस दिन मध्यम बारिश होने का अनुमान है और तापमान 25 से 32°सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लेकिन 26 जून को फिर से भारी बारिश हो सकती है और तापमान 24°सेल्सियस से 31°सेल्सियस के बीच रहेगा। 27 और 28 जून को भी बारिश जारी रहेगी, लेकिन दिन का तापमान थोड़ा कम होकर 29°सेल्सियस और 30°सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन दिनों में न्यूनतम तापमान 23°सेल्सियस और 24°सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story