Sri Ganganagar: पंच गौरव कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति गठित

Update: 2025-01-28 07:24 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये पंच गौरव कार्यक्रम के जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, सुचारू रूप से संचालन एवं प्रमाणिकता के मूल्यांकन हेतु पंच गौरव कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
पंच गौरव कार्यक्रम में जिला स्तरीय समिति में जिला कलक्टर अध्यक्ष, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र, उपनिदेशक उद्यान, उपवन संरक्षक, जिला खेल अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, एसीपी, सहायक निदेशक जनसंपर्क एवं कलेक्ट्रेट के लेखा अधिकारी सदस्य के रूप में तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
Tags:    

Similar News