Sri Ganganagar : पंचायती राज उपचुनाव को लेकर प्रकोष्ठों का गठन

Update: 2024-06-12 07:12 GMT
Sri Ganganagarश्रीगंगानगर। पंचायती राज उपचुनाव को लेकर विभिन्न 10 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन श्री वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि उप चुनाव के लिये निर्वाचन शाखा, मतदान दलों का गठन, कानून व्यवस्था, यातायात, ईवीएम प्रकोष्ठ, प्रशिक्षण, मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, सांख्यिकी, रूट चार्ट एवं आईटी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
इसी प्रकार नगरीय निकाय के उपचुनाव के लिये भी 18 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। उप चुनाव के लिये निर्वाचन शाखा, मतदान दल, प्रशिक्षण, चुनाव भण्डार, वाहन व्यवस्था, मतदान दल रवानगी, मतपत्र मुद्रण, ईवीएम कमीशनिंग, पुलिस जाब्ता, भुगतान, वीडियोग्राफी, मतपत्र, सांख्यिकी एवं आचार संहिता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
Tags:    

Similar News