Rajasthan: खाली प्लॉट में मिला महिला का शव, मामला दर्ज

Update: 2024-07-05 14:37 GMT
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के कोटा में शुक्रवार सुबह एक खाली प्लॉट में 45 वर्षीय महिला का खून में लथपथ शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान रानी वाल्मिकी के रूप में हुई है, जो कुन्हाड़ी थानांतर्गत छोटी पुलिया के निकट बालिटा रोड पर रहती थी। पुलिस ने कहा कि महिला के पति की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी और वह अपने ‘सहजीवन साथी' मुकेश के साथ रहती है, जो कूड़ा बीनने का काम करता है। महिला के बेटे की शिकायत पर
police
ने उसके सहजीवन साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जो बृहस्पतिवार रात से फरार है।
कुन्हाड़ी थाने के क्षेत्र निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रजत नगर में एक खाली भूखंड से खून से सना महिला का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि Thursday देर रात महिला पर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने महिला के ‘सहजीवन साथी' मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 248 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Tags:    

Similar News

-->