
x
छत्तीसगढ़
बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। देर शाम स्वजन उनकी तलाश में खेत की ओर गए तो खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस ने डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया था। पुलिस डाग रोजी घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर रहने वाले संदेही के घर भागते हुए पहुंची। इसके बाद पुलिस फरार संदेही की तलाश कर रही है।
सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले वाले कुशल साहू(70) किसान थे। मंगलवार की शाम वे खेत में पानी देखने के लिए गए थे। इसके बाद वे घर नहीं आए। इस पर स्वजन देर शाम उनकी तलाश में निकले। खेत में उनकी खून से सनी लाश मिली। स्वजन ने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। किसी ने गले में धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या की थी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी। साथ ही मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। पुलिस डाग रोजी घटना स्थल से भागते हुए सीधे एक किलोमीटर दूर रहने वाले कुशल साहू के बेटे दीपक के घर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि दीपक अपने घर से फरार है। पुलिस उसे संदेही मानकर तलाश कर रही है।
गांव के लोगों ने बताया कि कुशल साहू का अपने बेटे दीपक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तीन-चार दिन पहले भी बाप-बेटे के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों पक्ष को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इधर घटना के बाद से संदेही दीपक अपने घर से फरार है। पुलिस की टीम ने गांव के लोगों से उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई है। इसके आधार पर पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़वृद्ध की गला रेतकर हत्याहत्याCG NewsChhattisgarhChhattisgarh Newsmurder of old man by slitting his throatmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





