माता-पिता गए थे बाहर, युवक ने पीछे से तेज आवाज में गाने चलाए फिर लगाई फांसी

Update: 2022-12-20 14:19 GMT

कोटा न्यूज़: शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने घर में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाया ताकि किसी को पता नहीं लगे। कुछ देर बाद उसके माता पिता घर पहुंचे तो बेटा कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छोटू लाल (21) निवासी सुंदर नगर ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच की जा रही है । परिजनों की उपस्थिति में मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें एक लड़की का नाम लिखकर, लिखा है आज के बाद कभी नहीं मिलूंगा।

पत्नी गई थी मायके: छोटू लाल दो भाइयों में छोटा था। वह अपनी पत्नी व माता पिता के साथ रहता था। बड़ा भाई अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता था। छोटू के जीजा वीरम ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी 4-5 दिन पहले अकलेरा अपने मायके गई थी। सोमवार को छोटू के घर मे एकादशी की पूजा का कार्यक्रम था। वह पूजा का सामान लेकर आया। फिर नहाने चला गया। उसकी मां काम पर गई हुई थी। लगभग 5 बजे के करीब छोटू के पिता उसकी मां को लेने गए थे। पीछे से छोटू ने तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाकर कमरे में फांसी लगा ली। माता पिता घर लौटे तो बेटा फांसी पर लटका मिला। वीरम ने बताया कि छोटू को कोई तनाव नहीं था। किसी से कर्ज अथवा लेनदेन भी नहीं था। पत्नी भी राजी खुशी पीहर गई थी। रेलवे कॉलोनी थाना के हेड कांस्टेबल जनक राम ने बताया कि युवक ने घर में ही फांसी लगाई थी।

Tags:    

Similar News