Khanpur में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, बंदूक से गोली मारकर की गई हत्या

Update: 2025-04-12 09:05 GMT
Khanpur: खानपुर के नायगांव ठाकरणी क्षेत्र में बोलेरो सवार शिकारी राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शिकारियों ने वाहन को तेज गति से भगा दिया। सूचना पर पहुंचे रेंजर अभिषेक मीणा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिकार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी। वन विभाग की टीम ने मौके की जांच की। घटना से पर्यावरणप्रेमियों में रोष व्याप्त है।
Tags:    

Similar News