Kashipuri माहेश्वरी महिला संगठन ने किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, दी भजनों की प्रस्तुतियां
Bhilwara भीलवाडा। काशीपुरी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सावन महीने का स्वागत करते हुए रिमझिम बारिश में प्रदोष के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में भजनों की प्रस्तुति दी गई। सभी ने सावन में राधेकृष्णा को हिंडोले खिलाए। अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया सभी सदस्यों ने मिलकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान भोलेनाथ का आकर्षण श्रृंगार करके दूल्हा बनाया। जिसमें सुनीता सामरिया, मनोरमा कोठारी, संध्या नुवाल, दिव्या सोनी, शशि मूंद्रड़ा, पुष्पा ईनानी, सीमा भदादा, शारदा न्याति, मधु बांगड़ का सहयोग रहा। मंजु, राजकुमारी ने भोले की बारात लेकर बराती आये है, भजन की। सभी सदस्याओ ने नृत्य किया। उसके बाद आरती की गई। सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि सावन का महीने का सभी बहनों को साल भर से इंतजार रहता है। इस महीने में भगवान शिव की उपासना से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। महिला मंडल की सभी प्रस्तुति दीसदस्याओ द्वारा सामुहिक रुद्राभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना की गई।