Jhunjhunu: 20 व 21 मार्च को बंद रहेगा पहचान पोर्टल, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन नहीं होंगे

Update: 2025-03-19 13:44 GMT
Jhunjhunu झुंझुनू। पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर पर माइग्रेट किए जाने के कारण 20 और 21 मार्च को यह पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। जिला रजिस्ट्रार आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि वर्तमान में पहचान पोर्टल पर 3.50 करोड़ से अधिक डेटा संग्रहित हो चुका है, और भविष्य में इसके और बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर पर माइग्रेट किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान पोर्टल बंद रहने से जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्रों से संबंधित सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Tags:    

Similar News