Jalore: जिला सहकारी विकास एवं जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक

Update: 2025-02-18 12:24 GMT
Jalore जालोर । जिले के किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध करवाये जाने के लिए निर्धारित व प्रचलित फसलवार ऋण माफदण्डों की समीक्षा व पुनरावलोकन के लिए जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक (डीएलटीसी) एवं ’’सहकार से समृद्धि’’ सम्बन्धित बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने उपस्थित सदस्यों को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार के सहकारिता विभाग के दिशा-निर्देशानुसार किये जा रहे विभिन्न नवाचारों के क्रियान्वयन पर बल देते हुए जिले में निर्यात प्रसंस्करण व सहकारी समितियों के माध्यम से पेट्रोल पम्प, गैस एजेन्सी व चिल्ड्रन बैंक जसी नवोत्मेषी गतिविधियों को अपनाने की बात कही।
को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबन्ध निदेशक नारायणसिंह चारण ने जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति के समक्ष फलसवार लागत व्यय का विवरण एवं कृषि विभाग द्वारा सुझावित लागत व्यय विवरण का अध्ययन कर सदन से वर्ष 2025-26 के लिए फलसवार वित्तीय मापदण्डों का निर्धारण किये जाने का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में जिला सहकारी विकास समिति में हुए परिवर्तन सहित अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए वर्षभर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का अनुमोदन कमेटी द्वारा किया गया। वही आहोर पंचायत समिति के चरली में बहुउद्देशीय महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन संबंधी प्रस्ताव कमेटी के माध्यम से अनुमोदित किया गया।
इस अवसर पर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां सुनील वीरभान, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधरसिंह सोढ़ा, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय सहकार वर्ष 2025 के पोस्टर का किया गया विमोचन
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत सहकारिता विभाग द्वारा जिले में वर्षभर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों व कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकार वर्ष 2025 के पोस्टर का विमोचन किया गया।
Tags:    

Similar News