छत्तीसगढ़

जेल में बंद कवासी लखमा को राहत मिलने की उम्मीद

Nil dhankar
18 Feb 2025 5:15 PM IST
जेल में बंद कवासी लखमा को राहत मिलने की उम्मीद
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की आज न्यायिक रिमांड खत्म हो गई है। रायपुर के स्पेशल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी होगी। कुछ देर बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी।

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कवासी लखमा की फिर से न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की जा सकती है। ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय पैरवी करेंगे, तो वहीं लखमा के वकील फैजल रिज़वी पक्ष रखेंगे। शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी।

उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी।

Next Story