Jalore: बागोडा पंचायत समिति के लाखणी ग्राम में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद 19 फ़रवरी से
Jalore जालोर । युवाओं में खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने व फिट इण्डिया के उद्देश्य से ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद आयोजन 19 फ़रवरी से 20 फ़रवरी तक लाखणी ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होगा।
जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि बागोडा व समीप के ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भाग ले सकेंगे। लड़कों के लिए कबड्डी, लड़कियों के लिए रस्सा-कस्सी के साथ ही 100 व 200 मीटर दौड़ में युवा भाग ले सकेंगे।