राजस्थान मर्डर न्यूज़: प्रताप नगर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सांगानेर थाने पहुंचा और अपनी साली- मौसा ससुर पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर प्रताप नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति से पूछताछ की तो कहानी कुछ और ही निकली। फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बहरहाल पुलिस आरोपित पति से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी बलवीर सिंह क़स्बा ने बताया कि मृतका रविना बानो (26) प्रताप नगर इलाके में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। करीब छह साल पहले सेक्टर-35 में रहने वाले खालिद उर्फ़ सलमान से उससे लव मैरिज की थी। वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। दोनों के डेढ़ साल का एक लड़का है। मृतका रविना का शव घर मे पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार आरोपित सलमान सुबह सांगानेर थाने पहुंचा और वहां स्टाफ से बोला कि उसकी पत्नी रविना की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसने साली और मौसा ससुर पर वारदात का आरोप लगाया। इस पर सांगानेर पुलिस ने इलाका प्रताप नगर होने की वजह से थाने पर सूचना दी। पुलिस को सलमान पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की। वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Tags: