Jaipur: गांधी जयंती पर शुरू हुई गांधी वाटिका

Update: 2024-10-02 11:52 GMT
Jaipur जयपुर पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने बताया कि गाँधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सेन्ट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) शुरु हो गई है।
उन्होंने बताया कि गांधी वाटिका में पहले दिन एक हजार से अधिक की संख्या में कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों और आमजन ने गांधी वाटिका को देखा तथा गांधीजी के जीवन यात्रा को जाना। गांधी वाटिका में गांधी जी के बचपन, उनकी जीवन यात्रा, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन, चौरी-चोरा आन्दोलन इत्यादि को दर्शाया गया है।
शासन सचिव ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) जयपुर में एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी। उन्होंने बताया कि गांधी दर्शन म्यूजियम को देखकर यहां आने वाले विद्यार्थी और आगन्तुक पर्यटक गांधी जी के जीवन दर्शन से प्रेरित होंगे।
श्री जैन ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) 2 अक्टूबर प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पर्यटकों के लिए प्रतिदिन खुली रहेगी। म्यूजियम माह अक्टूबर, 2024 में नि:शुल्क रहेगा।
Tags:    

Similar News

-->