पति ने की पत्नी की कुल्हाडी मारकर की हत्या, पुलिस की पूछताछ शुरू

Update: 2022-10-21 11:59 GMT

जयपुर न्यूज: राजस्थान की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आई है। जयपुर में बेरहम पति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। रायसर थाना इलाके के बिलोद गांव में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्कवॉयड की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या करने की वजह जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका सुनीता मीणा की सात महीने पहले बिलोद निवासी रामकरण मीणा के साथ शादी हुई थी। सुनीता की बड़ी बहन की शादी भी इसी घर में हुई है। दो महीने पहले किसी बात को लेकर पति रामकरण से उसका झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि वह गुस्से में अपने पीहर चली गई थी। तभी से वह पीहर में रह रही थी। सुनीता की बड़ी बहन की डिलीवरी होने वाली थी, इसलिए सुनीता से समझाइश करके रामकरण घर लेकर आया था। तीन दिन पहले ही वह पीहर से बिलोद आई थी। आरोप है कि घर आने के बाद उनका किसी बात को लेकर फिर झगड़ा शुरू हो गया। इससे गुस्साए रामकरण ने सुनीता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

सीओ शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि पति—पत्नी में आपस में बन नहीं रही थी। छोटी छोटी बात को लेकर झगड़ा होता रहा था। घर वालों ने इसके लिए उन्हें समझाया भी था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोपहर बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस इसके साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News