Dungarpur में भीषण सड़क हादसा, चार की जान गई, कई घायल

Update: 2025-05-18 09:51 GMT
Dungarpur डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना साबला थाना क्षेत्र में घटी। उन्होंने बताया कि शादी से लौट रहे एक परिवार की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि जीप में सवार लोग अपने घायल परिवार के सदस्यों को एम्बुलेंस में डाल रहे थे, लेकिन तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और पलट गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।
साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। मृतकों की पहचान लवजी पाटीदार, दयालाल, सविता और भावेश पाटीदार के रूप में हुई है। वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
Tags:    

Similar News