
रायपुर। राज्यपाल डेका ने गुलजार हाउस की घटना पर शोक जताया है, राज्यपाल ने कहा, हैदराबाद के पुराने शहर के बीच स्थित गुलजार हाउस में भीषण आग लग जाने से 17 लोगों की मौत हो जाने की घटना अत्यंत दुःखद है। ईश्वर मृतात्माओं को शांति एवं उनके परिजनों को इस कठिन परिस्थिति में संबल प्रदान करें।
बता दें कि गुलजार हाउस में रविवार सुबह आग लग गई। इमारत में लगी इस भीषण आग की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर शोक जताया है। वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह शहर की फेमस इमारत है। यह आग शहर के सबसे बड़े आग हादसों में से एक बन गई है। दस घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें DRDO हॉस्पिटल, उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल और एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है।





