हेमेंद्र सिंह काछोला बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Update: 2026-07-21 14:34 GMT

Bhilwara, भीलवाड़ा । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शीला सुखदेव सिंह गोगामेडी की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने हेमेंद्र सिंह काछोला को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद हेमेंद्र सिंह काछोला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें महिपाल सिंह केलवाद, मयूरराज सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह गुलगांव, अवतार सिंह कोयल, दशरथ सिंह बिलिया, राजेंद्र सिंह गुजरवाड़ा, चंद्रभान सिंह भरणीकला, महेंद्र सिंह बड़ली, धनराज सिंह अमरर्तिया, महेंद्र सिंह खेरूणा, नारायण सिंह बिलाखी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने काछोला को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Tags:    

Similar News