मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति — जयपुर के वार्ड नम्बर 143 में बनेंगे सेक्टर रोड़ एवं पुल - 20 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत

Update: 2023-10-06 08:53 GMT
राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस श्रृंखला में जयपुर के मालवीय नगर के पास वार्ड नम्बर 143 की सेक्टर रोड़ एवं पुल निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
इस राशि में से जयपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्थान आवासन मंडल 10-10 करोड़ रूपए वहन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य बजट 2023-24 में की गई बजट घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।
Tags:    

Similar News