Barmer: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Update: 2025-03-07 07:57 GMT
Barmer बाड़मेर । जिला कलक्टर टीना डाबी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त और उप निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग को विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का शत प्रतिशत वार्षिक भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र प्रतापसिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में बाड़मेर जिले के कुल पेंशनर्स में से अब तक 82.75 प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। बाड़मेर जिले 37,928 पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन लंबित है। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है।
विभिन्न ब्लॉक्स में शेष भौतिक सत्यापन
ब्लॉक शिव में 4396, चौहटन में 4330, धोरीमन्ना में 3323, बाड़मेर ग्रामीण में 3276, धनाऊ में 3159, सेड़वा में 2920 बाड़मेर में 2473, गडरारोड़ में 2385, रामसर में 2280, गुड़ामालानी में 2251, फागलिया में 2205, आडेल में 1807 और नगर परिषद बाड़मेर में 2313 सहित कुल 37,928 पेंशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन शेष है।
ई-मित्र, पंचायत समिति या मोबाइल एप से करवा सकते है सत्यापन
वे लाभार्थी जिन्होंने अभी तक अपना सत्यापन नहीं करवाया है, वे बायोमैट्रिक या फेस रिकग्निशन के माध्यम से ई-मित्र केंद्र पर जाकर वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं। पंचायत समिति कार्यालय में सत्यापन अधिकारी के पास पहुंचकर, आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से सत्यापन करवा सकते है। एंड्रॉयड उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर से राज एसएसपी एप डाउनलोड करके भी अपने घर बैठे वार्षिक सत्यापन कर सकते हैं।
समय पर सत्यापन न होने पर पेंशन हो सकती है बंद
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ने बताया कि जिन लाभार्थियों का सत्यापन 31 मार्च 2025 तक पूरा नहीं होगा, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। सभी पेंशनर्स से आग्रह है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन अवश्य करवा लें, जिससे उन्हें पेंशन निर्बाध रूप से मिलती रहे।
Tags:    

Similar News