Alwar: 27 मार्च को रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर
Alwar अलवर । जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 27 मार्च को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री हरीश कुमार ने बताया कि शिविर में 5 निजी क्षेत्रा के नियोजक भाग लेकर पात्र आशार्थियों का मौके पर ही प्रारम्भिक चयन करेंगे। आठवीं, सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, स्नातक, बीएससी पास, आईटीआई समस्त ट्रेड, डिप्लोमा विद्युत, मैकेनिकल, इलेक्ट्रोनिक्स, बीटेक आदि योग्यताधारी इच्छुक योग्य आशार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल व फोटो सहित शिविर में भाग ले सकते हैं। शिविर में उपस्थित होने वाले आशार्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।