विश्व

लिफ्ट में किया पेशाब, डिलीवरी बॉय की नौकरी गई

Nilmani Pal
26 March 2025 5:07 PM IST
लिफ्ट में किया पेशाब, डिलीवरी बॉय की नौकरी गई
x
वीडियो

सिडनी। ऑनलाइन फूड डिविलरी ऐप्स लोकप्रिय हो गई हैं। जब भी मन करता है लोग खाना मंगा लेते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उबर ईट्स के ड्राइवर ने एक अपार्टमेंट में डिलीवरी करते समय लिफ्ट में टॉयलेट कर दी। यह वीडियो लिफ्ट में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद अब उसे नौकरी से निकाल दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में 10 मार्च को सिडनी के नॉर्थ शोर में आर्टर्मन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की लिफ्ट में उस व्यक्ति को चलते हुए देखा जा सकता है, जिसके हाथ में बेट्टी बर्गर से लिया गया एक टेकआउट बैग है। वह व्यक्ति अपनी पैंट की ओर हाथ बढ़ाता है और लिफ्ट के सामने वाले कोने में चला जाता है। ड्राइवर के बाहर निकलने के बाद लिफ्ट के कालीन पर एक गीला धब्बा दिखाई देता है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिर कंपनी को ऐक्शन लेना पड़ा। ड्राइवर के अकाउंट को इनैक्टिव कर दिया गया है।

Uber Eats के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि कंपनी इस घटना की जांच कर रही है और इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है, जिसका Uber प्लेटफ़ॉर्म पर कोई स्थान नहीं है। NSW पुलिस ने पुष्टि की है कि अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और किसी भी व्यक्ति से 1800-333-000 पर क्राइम स्टॉपर्स से संपर्क करने का आग्रह किया है।


Next Story