Punjab पंजाब: साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एक महिला को घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में शामिल करवाकर 26.82 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सतवीर कौर पत्नी मलकीयत सिंह निवासी नूरपुर लुबाना, थाना ढिलवां मौजूदा समय में नंगल लुबाना, जिला कपूरथला में रह रही है, ने एसएसपी कपूरथला को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसे इंस्टाग्राम पर घर बैठे पैसे कमाने का लिंक भेजकर 4 आरोपियों मोहम्मदीन सईद निवासी प्लॉट नंबर 130, मेन रोड बेहलगांव कर्नाटक, सचिन उपाध्याय निवासी गणेश विहार कॉलोनी, इंदौर मध्य प्रदेश, यशा रानी कदगिरी निवासी सिद्ध पीठ हैदराबाद, तेलंगाना और प्रदेशी सर्वंथी निवासी गांधी कॉलोनी, सिकंदराबाद, तेलंगाना और अन्य अज्ञात आरोपियों ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल करवा लिया और रोजाना टास्क देकर पहले निवेश किए गए कुछ पैसे शिकायतकर्ता के खाते में भेज दिए।
लेकिन उसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से करीब 26 लाख 82 हजार 222 रुपए की रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।