Punjab पंजाब: मोगा धर्मकोट पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि रविवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर कोट ई सेखा पुलिस ने मोगा के मंदार गांव से सुनीता, गुरजंट सिंह, मनप्रीत सिंह नामक तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।