Punjab पंजाब: फरीदकोट के गिद्दड़बाहा स्थित एक स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई जब बास्केटबॉल खेलते समय 15 वर्षीय छात्र मनवीर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मनवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेल के दौरान मनवीर अचानक ज़मीन पर गिर पड़ा। स्कूल प्रबंधन और साथी छात्र उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।