Punjab पंजाब: तरनतारन पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है जो पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे और हथियारों और हेरोइन की खेप मंगवाते थे। इनके पास से 5 किलो हेरोइन, 7 पिस्तौल 30 बोर, 11 मैगजीन, 30 राउंड, आई-20 कार और 7 लाख 20 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी भिखीविंड और जगरूप सिंह निवासी फतेह चक, तरनतारन के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की जानकारी देंगे।
Tags: